भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया आयोजन

0
13

 

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत शहर के चामड़ गेट स्थित नई धर्मशाला में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अनूप प्रधान उपस्थित रहे। उनके साथ मुख्य रूप से अंजुला सिंह माहौर, श्वेता चौधरी, हरिशंकर माहौर, यशपाल सिंह चौहान, डोली माहौर, प्रेम सिंह कुशवाहा, शरद महेश्वरी, सुनील गौतम, हरिशंकर राणा उर्फ भूरा पहलवान तथा विवेक गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण के साथ की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक एवं नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने सभी मुख्य अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशन में 11 व 12 अप्रैल को आयोजित किया जा रहा है। इसमें पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और संगठनात्मक कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उन्हें और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here