छोले कुलचे के पैसे मांगने पर युवक ने ताना तमंचा,पुलिस ने युवक को पकड़ा

0
66

 

हाथरस के सिकंदराराऊ कस्बे में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार दाऊ दयाल उर्फ भगतजी, जो गौरी शंकर हिंदू इंटर कॉलेज स्थित काली माता मंदिर में पुजारी हैं, रोज की तरह मूलचंद धर्मशाला के पास अपनी ठेली पर छोले-कुलचे बेच रहे थे। इसी दौरान “राजा” नाम का युवक वहां आया और खाना खाने के बाद पैसे मांगने पर भड़क गया।

आरोप है कि युवक ने पैसे देने के बजाय 315 बोर का अवैध तमंचा निकालकर विक्रेता पर तान दिया। यह दृश्य देखकर बाजार में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने जब पुलिस बुलाने की बात कही तो आरोपी तमंचा लहराते हुए फरार हो गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यही युवक 3 मार्च को भी एक मस्जिद के सामने फायरिंग कर चुका है, लेकिन इसके बावजूद पुलिस द्वारा अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई। इस घटना के बाद लोगों में भय का माहौल है और वे अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे तत्वों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ी घटना हो सकती है, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here