जान जोखिम में डालकररेलवे ट्रैक पर युवती बना रही रील,वीडियो हुआ वायरल

0
1

 

हाथरस से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, जहां युवाओं में सोशल मीडिया रील बनाने का जुनून अब खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है। रेलवे ट्रैक जैसे संवेदनशील और जोखिम भरे स्थान पर वीडियो शूट कराना जानलेवा साबित हो सकता है, लेकिन इसके बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद में इन दिनों युवतियों के सिर पर रील बनाने का बुखार चढ़ता नजर आ रहा है। ताजा मामला मुरसान क्षेत्र का है, जहां एक युवती ने रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच खड़े होकर रील बनाने के लिए वीडियो शूट कराया।

वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवती न सिर्फ ट्रैक पर खड़ी होकर वीडियो बनवा रही है, बल्कि वहीं फोटोशूट भी कराती नजर आ रही है। यह पूरा मामला थाना कोतवाली मुरसान क्षेत्र के सामने स्थित रेलवे फाटक के पास का बताया जा रहा है।

रेलवे ट्रैक पर इस तरह की लापरवाही कभी भी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है। बावजूद इसके, लोग सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज के लिए अपनी जान जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here