आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

0
28

 

हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव राजपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मृतक की पहचान गांव राजपुर निवासी जितेंद्र (30) पुत्र विजय सिंह के रूप में हुई है।

वह साइकिल की दुकान पर मिस्त्री का काम करता था। परिवार के सदस्यों के अनुसार, जितेंद्र अपनी पत्नी से चल रहे विवाद और आर्थिक तंगी के कारण तनाव में था। बताया गया है कि जितेंद्र की पत्नी पिछले लगभग 15 दिनों से बच्चों को छोड़कर अपने मायके में रह रही थी। इसके अलावा, उसने एक प्राइवेट समूह से 50 हजार रुपए का कर्ज भी लिया हुआ था। कर्ज देने वाले समूह के लोग हाल ही में किस्त के लिए उसके पास आए थे।

परिवार के सदस्यों का कहना है कि इन्हीं कारणों से तनावग्रस्त होकर जितेंद्र ने कल देर रात अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आज सुबह परिवार वालों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जितेंद्र अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here