सासनी पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 1 आरोपी को किया गिरफ्तार

0
44

 

थाना सासनी पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला ग्राम जलालपुर का है, जहाँ 8 मार्च 2026 को घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था।

वादी सुरेश कुमार ने 17 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने अपने पड़ोसी विकास पर घर का ताला तोड़कर अलमारी से चाँदी के आभूषण चोरी करने का आरोप लगाया। घटना की जानकारी उन्हें 16 अप्रैल को हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीमों ने ग्राउंड इंटेलिजेंस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तेजी से कार्रवाई की। 18 अप्रैल को पुलिस ने सासनी रोड स्थित स्पर्श कोल्ड के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी हुए सभी आभूषण बरामद कर लिए गए हैं, जिनमें 12 जोड़ी पाजेब, 17 जोड़ी बिछुआ और एक कौंदनी तगड़ी शामिल है। इनकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है।
पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here