ओम साईं इंडेन गैस सर्विस द्वारा 5 किलो FTL सिलेंडर वितरण एवं जागरूकता अभियान का किया गया आयोजन

0
25

 

हाथरस।ओम साईं इंडेन गैस सर्विस द्वारा 5 किलोग्राम FTL सिलेंडर वितरण एवं जागरूकता अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

वर्तमान समय में गैस की कमी को देखते हुए आम उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी को ध्यान में रखते हुए यह विशेष पहल की गई। अभियान के अंतर्गत उन जरूरतमंद लोगों को 5 किलोग्राम FTL सिलेंडर वितरित किए गए, जिनके पास अभी तक गैस कनेक्शन उपलब्ध नहीं है और जो लंबे समय से गैस सुविधा के लिए प्रयासरत थे।
इसके साथ ही, उपस्थित उपभोक्ताओं को गैस कनेक्शन लेने के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें इसकी प्रक्रिया एवं लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

जिला अधिकारी महोदय के निर्देशानुसार भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल पर उपभोक्ताओं के लिए पेयजल एवं टेंट की समुचित व्यवस्था की गई, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इसके अतिरिक्त, पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से गैस एजेंसी के बाहर स्टॉक बोर्ड भी लगाया गया है, जिससे उपभोक्ताओं को उपलब्ध गैस की सही जानकारी मिल सके और किसी प्रकार का भ्रम उत्पन्न न हो।

अभियान के दौरान उपभोक्ताओं को गैस के सुरक्षित उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान की गईं, ताकि वे घरेलू गैस का सुरक्षित और सही तरीके से उपयोग कर सकें।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक गैस सुविधा पहुंचाना तथा उन्हें जागरूक करना रहा, जिसमें एजेंसी के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
इस अवसर पर गैस एजेंसी की प्रोप्राइटर श्रीमती दीप्ति अग्रवाल, श्री अनुपम अग्रवाल एवं श्री अशोक अग्रवाल उपस्थित रहे। स्टाफ में श्री मनोज उपाध्याय सहित समस्त कर्मचारियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here