अजारक तत्वों के द्वारा अंबेडकर पार्क के बाहर लगे होर्डिंग को फाड़ा,पुलिस जाँच में जुटी

0
22

 

जनपद हाथरस के थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव कछपुरा में अराजक तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश का मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि अम्बेडकर पार्क के बाहर लगे डॉ. भीमराव अंबेडकर के होर्डिंग को कुछ अज्ञात लोगों ने फाड़ दिया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और गांव में तनाव का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए डायल 112 पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर हालात को काबू में किया।
पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही अम्बेडकरवादी संगठनों ने भी मौके पर पहुंचकर रोष जताया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here