पुलिस ने 1 सटोरिए को किया गिरफ्तार, कब्जे से 1030 रुपए,पेन व सट्टे की पर्ची बरामद

0
65

 

हाथरस। सादाबाद थाना पुलिस ने सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देश पर जिलेभर में जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सादाबाद के पर्यवेक्षण में थाना सादाबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की।

यह छापेमारी कस्बा सादाबाद के मोहल्ला व्यापारियन में की गई, जहां एक व्यक्ति को सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1030 रुपये नगद, एक पेन और सट्टा पर्ची बरामद की है।
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना सादाबाद में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here