मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल

0
11

 

हाथरस के चंदपा कोतवाली क्षेत्र के नगला भुस तिराहे पर बीती रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई… मामूली कहासुनी के बाद शुरू हुए इस विवाद में लाठी-डंडे भी चले…. इस झगड़े में महिलाएं भी शामिल हो गईं… जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हंगामा खड़ा हो गया… मारपीट की घटना शराब के ठेके के पास हुई थी…

बताया जा रहा है कि… विवाद पैसों लेनदेन को लेकर शुरू हुआ था…. पहले तो दोनों पक्षों में गाली गलौज हुई और उसके बाद गाली गलौज मारपीट में बदल गई….. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करते हुए दिख रहे हैं…सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू की… पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है… और उनसे पूछताछ की जा रही है….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here