देर रात बारातियों और स्थानीय लोगों में हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल

0
24

 

हाथरस के सासनी में जरैया मोड़ रुदायन रोड पर कल देर रात बारातियों और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट हुई। यह विवाद बारातियों के शराब पीने और स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें रोकने के बाद शुरू हुआ। जानकारी के अनुसार, कुछ बाराती मैरिज होम के बाहर थोड़ी दूर पर शराब पी रहे थे, जिस पर कुछ स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई।

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। घटनास्थल पर काफी हंगामा और अफरा-तफरी मच गई। बीच-बचाव करने आए कुछ लोगों को भी झगड़े का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।कुछ देर तक पुलिसकर्मियों के सामने भी मारपीट जारी रही। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मारपीट होते हुए साफ देखा जा सकता है। विवाह समारोह में शामिल कुछ लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए गेस्ट हाउस को अंदर से बंद कर दिया।

बाद में अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया, जिसने स्थिति को नियंत्रित किया। इस मारपीट में दो लोग घायल हुए हैं। हालांकि, इन सब के बावजूद विवाह समारोह संपन्न हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here