अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर अमर महासभा के तत्वाधान में भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया

0
11

 

हाथरस।अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ अंगूमल धर्मशाला में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेंद्र शर्मा योगा पंडित ने की। इस अवसर पर विधि-विधान से भगवान परशुराम जी का पंचामृत से अभिषेक किया गया, जिसमें पंडित राजकुमार भारद्वाज ‘राजू गुरु’ ने मंत्रोच्चारण कर कार्यक्रम को आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की।

इसके पश्चात हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी विप्रजनों ने आहुति देकर भगवान परशुराम जी के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। यज्ञ के उपरांत वक्ताओं ने समाज की एकता, संगठन और युवा मार्गदर्शन पर अपने विचार व्यक्त किए। पंडित हरिशंकर, जितेंद्र स्वरूप शर्मा, ऋषि कुमार शर्मा, रामेश्वर उपाध्याय, अविनाश चंद्र पचौरी, उदयवीर शर्मा, मदन मोहन गौड़ और उमेश चंद शर्मा सहित अनेक विद्वानों ने समाज को संगठित रहने का संदेश दिया।


आरपीएम के डायरेक्टर पंडित अरविंद शर्मा ने समाज के विकास और धर्मशाला निर्माण की दिशा में सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया। वहीं धीरज पांडे ने अधिक से अधिक स्थानों पर ऐसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की। श्री कृष्ण बिहारी शर्मा ने इस आयोजन को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे समाज में सम्मान और एकता को बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम का संचालन प्रशांत बोहरे ने किया और उन्होंने समाज को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहने का आह्वान किया। अंत में अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने संगठन की शक्ति पर बल देते हुए समाज को निरंतर सक्रिय रहने का संदेश दिया।
हवन के बाद ब्राह्मण भोज और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों और समाज के गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here