50 वर्षीय व्यक्ति का फंदे पर लटका मिला शव,परिजनों में मचा कोहराम

0
40

 

हाथरस। संदिग्ध परिस्थितियों में 50 वर्षीय अधेड़ का शव फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रतनगढ़ी निवासी 50 वर्षीय महेश चंद शर्मा पुत्र चंद्रपाल शर्मा पिछले कुछ समय से थाना कोतवाली सदर क्षेत्र के ऊंट गाड़ी मोहल्ला में किराए पर रह रहे थे। सोमवार सुबह उनका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर पहुंची कोतवाली सदर पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन गांव से मौके पर पहुंच गए, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक के बेटे ने बताया कि उसके पिता की दो शादियां थीं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here