बलेनो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी, एक की मौत,दो हुए घायल

0
90

 

हाथरस। आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर बीती देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार थाना चंदपा क्षेत्र के कुंवरपुर पुलिया के पास एक बलेनो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में नगला भोपा, खैर (अलीगढ़) निवासी 35 वर्षीय नीरज पुत्र गजराज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार अन्य दो युवक—32 वर्षीय योगेंद्र पुत्र कुंवरपाल (निवासी नगला भोपा) और 30 वर्षीय रवि पुत्र राम सिंह (निवासी संजय कॉलोनी, सासनी)—गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि तीनों युवक आगरा के खंदौली क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होकर देर रात कार से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुंवरपुर के पास चालक को नींद का झोंका आ गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक और घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने नीरज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बताया गया है कि मृतक नीरज खैर की मंडी समिति में प्राइवेट नौकरी करता था। युवक की असमय मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here