सिकंदराराऊ। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसडीओ युसूफ हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि नेशनल हाईवे मथुरा–बरेली चौड़ीकरण के तहत चल रहे मरम्मत कार्य और पोल सेटलमेंट की वजह से कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।
एसडीओ ने बताया कि 5 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) को दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक वाजिदपुर, गोपी और ईसेपुर में बिजली नहीं रहेगी। यह कटौती हाईवे निर्माण से जुड़े आवश्यक तकनीकी सुधारों को पूरा करने के लिए की जा रही है।
उन्होंने कहा कि जैसे ही मरम्मत कार्य पूरा होगा, विद्युत आपूर्ति तुरंत बहाल कर दी जाएगी।
एसडीओ युसूफ हुसैन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस दौरान विद्युत विभाग को सहयोग प्रदान करें, ताकि कार्य सुरक्षित और समय पर पूरा किया जा सके।
बिजली कटौती से जुड़े किसी भी अपडेट के लिए उपभोक्ताओं से विभागीय सूचना पर नजर बनाए रखने की अपील की गई है।










