पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों में चलाया विशेष वाहन चैकिंग अभियान,619 वाहनों के किए गए चालान

0
9

 

जनपद हाथरस में पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में 26 मई 2026 को जिले भर के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत पुलिस द्वारा बॉर्डर क्षेत्रों एवं संवेदनशील तथा दुर्घटना संभावित स्थानों पर बैरियर लगाकर संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गई।
यातायात पुलिस और थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने ओवरलोड वाहन, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी, गलत नंबर प्लेट, ओवर स्पीड, ड्रिंक एंड ड्राइव सहित यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की।

विशेष अभियान के दौरान कुल 619 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 11 वाहनों को सीज किया गया। सीज किए गए वाहनों में 7 डंपर, 1 कार, 1 ट्रैक्टर और 2 मोटरसाइकिल शामिल हैं।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। वाहन चालकों से अपील की गई कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।

साथ ही लोगों को नशे की हालत में वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए ड्राइविंग न करने, गलत दिशा में वाहन न चलाने तथा वाहनों में प्रेशर हॉर्न, काली फिल्म और मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करने की सलाह दी गई।
पुलिस द्वारा कहा गया कि यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और आमजन सुरक्षित रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here