आगामी त्योहार ईद-उल-अजहा(बकरीद) को शांतिपूर्ण और सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों के साथ शहर मुख्य बाजारों व संवेदनशील स्थानों पर पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

0
12

 

जनपद हाथरस में आगामी त्योहार ईद-उल-अज़हा यानी बकरीद को शांतिपूर्ण और सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।

इसी क्रम में 26 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ थाना कोतवाली नगर और थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मुख्य बाजारों तथा संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और भीड़-भाड़ वाले बाजारों में भ्रमण कर आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया। साथ ही स्थानीय लोगों से बातचीत कर कानून व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली गई।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की तथा अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और वस्तुओं की सघन चेकिंग की जाए। वहीं महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिस कर्मियों की लगातार पेट्रोलिंग भी सुनिश्चित की जाए।

इसके अलावा जनपद के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी किए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

पुलिस प्रशासन ने लोगों से सोशल मीडिया पर भ्रामक और उत्तेजक पोस्टों से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि बिना पुष्टि किसी भी सूचना पर विश्वास न करें और ऐसा कोई कार्य न करें जिससे जिले की शांति व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित हो।

पुलिस द्वारा बताया गया कि सोशल मीडिया टीम लगातार निगरानी कर रही है और अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here