सिकंद्राराऊ रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला व्यक्ति का शव पुलिस ने भेजा भेजा पोस्टमार्टम

0
9

 

सिकंद्राराऊ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मथुरा–बरेली रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना आज दिनांक 19 जनवरी, सोमवार की रात्रि करीब 8 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार एक मालगाड़ी कासगंज की ओर से मथुरा जा रही थी। जैसे ही मालगाड़ी सिकंद्राराऊ रेलवे स्टेशन को क्रॉस कर हाथरस की ओर बढ़ी, तभी ट्रेन चालक ने रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति को पड़ा हुआ देखा। चालक ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए मालगाड़ी को रोक लिया और इसकी सूचना संबंधित जीआरपी थाना को दी।
सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में पड़े व्यक्ति को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार किसी ने भी उस व्यक्ति को ट्रेन की चपेट में आते नहीं देखा है और न ही इस संबंध में कोई ठोस जानकारी मिल सकी है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
फिलहाल पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया है और मामले की गहन जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here