अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

0
12

 

हाथरस। थाना सादाबाद क्षेत्र के आगरा रोड स्थित कुरसंडा गांव के निकट बीती देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस और नेशनल हाईवे एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंच गई।

मृतक की पहचान आगरा जनपद के खंदौली थाना क्षेत्र के गांव नगला गढ़िया निवासी 18 वर्षीय शमशाद पुत्र हनीफ खां के रूप में हुई है। शमशाद कक्षा 11 का छात्र था। बताया गया है कि वह अपने दो साथियों के साथ बाइक से सासनी क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान कुरसंडा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि शमशाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here