किसानों ने हाइवे अथॉरिटी के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

0
32

 

सिकंद्राराऊ क्षेत्र के गांव मोहनपुर के दर्जनों किसानों ने हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग की है।

किसानों का कहना है कि उन्होंने करीब तीन वर्ष पूर्व अपनी 150 बीघा से अधिक भूमि GRIL हाईवे अथॉरिटी को एग्रीमेंट के आधार पर दी थी, जिसकी अवधि 15 मई को समाप्त हो चुकी है। इसके बावजूद अब तक उनकी भूमि उन्हें वापस नहीं सौंपी गई है।

किसानों का आरोप है कि जब वे अपनी जमीन वापस लेने के संबंध में हाईवे अथॉरिटी के अधिकारी राजेश उपाध्याय से मिले तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। किसानों ने आरोप लगाया कि उनकी समस्याएं सुनने के बजाय उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और धमकाकर वहां से भगा दिया गया।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि अधिकारी अपने प्रभाव के बल पर किसानों की मांगों की अनदेखी कर रहे हैं। भूमि लंबे समय से कब्जे से बाहर होने के कारण किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उनकी भूमि जल्द खाली कराने की मांग की है।

किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी भी आंदोलन या कानून-व्यवस्था की स्थिति के लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here