हाथरस सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने अपने कैंप कार्यालय पर की जनसुनवाई, फरियादियों ने संसद के समक्ष रखीं अपनी फरियादें

0
16

 

हाथरस। हाथरस लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने सोमवार को दयानतपुर स्थित अपने कैंप कार्यालय पर जनसुनवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे और सांसद के समक्ष अपनी फरियाद रखी।

जनसुनवाई के दौरान सांसद ने कई मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता की और समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वह नियमित रूप से अपने कार्यालय पर बैठकर क्षेत्र की जनता की समस्याएं सुनते हैं और उनके समाधान के लिए प्रयास करते हैं।

सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने कहा कि क्षेत्र के लोग विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं लेकर उनके पास आते हैं, जिनका समाधान कराने के लिए वह लगातार प्रयासरत रहते हैं। उन्होंने कहा कि जनता अपना समय निकालकर कार्यालय तक आती है, इसलिए उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से समाधान दिवस में प्राप्त विशेषकर राजस्व विभाग से संबंधित मामलों का भी समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक हरिशंकर माहौर, पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सांसद प्रतिनिधि राजेश गुड्डू, भाजपा नगराध्यक्ष विवेक गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here