नीलगाय सामने आ जाने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, रिटायर्ड एडीओ पंचायत की हुई मौत

0
15

 

हाथरस। रविवार सुबह अलीगढ़-आगरा रोड स्थित थाना सासनी क्षेत्र के हनुमान चौकी के निकट हुए सड़क हादसे में सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

मृतक की पहचान 62 वर्षीय अमर सिंह पुत्र चरण सिंह, निवासी रॉयल होम्स कॉलोनी, ताला नगरी अलीगढ़ तथा मूल निवासी नगला लौकी, गंगीरी के रूप में हुई है। बताया गया कि वह अपनी पत्नी को दवा दिलाने के लिए बाइक से अलीगढ़ से सादाबाद जा रहे थे।

हनुमान चौकी के पास अचानक बाइक के सामने नीलगाय आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में अमर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here