ट्रेन की चपेट में आकर युवक की हुई दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहराम

0
26

 

हाथरस। बीती देर शाम थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मथुरा रोड स्थित पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।

मृतक की पहचान बालापट्टी निवासी 19 वर्षीय पवन कुमार पुत्र दिनेश कुमार के रूप में हुई है। बताया गया है कि पवन कुमार गुटका और बीड़ी जैसे उत्पादों की सेल्समैनी का कार्य करता था। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here