पुलिस ने 18 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

0
17

 

जनपद हाथरस में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना हसायन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना हसायन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने लोधीपुर पट्टी से धुवई की ओर जाने वाली सड़क पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 18 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सत्यपाल पुत्र बगोलीराम निवासी लोधीपुर पट्टी, थाना हसायन, जनपद हाथरस के रूप में हुई है।

इस संबंध में थाना हसायन पर मु0अ0सं0 111/26 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस सफल कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक श्री गिरीश चन्द्र गौतम एवं उनकी पुलिस टीम द्वारा अंजाम दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here