हाथरस। हाथरस गेट क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित एक बंद होटल में युवक और युवती के होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां से एक युवक और एक युवती को बरामद किया। बताया जा रहा है कि पुलिस को देखकर युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद दोनों को उपचार के लिए हाथरस के बागला जिला अस्पताल लाया गया।
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वही युवती से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार युवक मुस्लिम समुदाय से और युवती हिंदू समुदाय से संबंधित बताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। दोनों को एक ही स्थान से बरामद किए जाने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।
पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।







