डीएम अतुल वत्स व एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा का किया निरीक्षण

0
12

 

हाथरस। सोमवार को शहर के श्री रामबाग इंटर कॉलेज, अक्रूर इंटर कॉलेज एवं बागला इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा का जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंहा ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक अभ्यर्थी की सघन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाए। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा, एसडीएम सदर राज बहादुर सिंह सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here