मंदिर में खून से लतपथ मिला साधु का शव,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

0
15

 

हाथरस। थाना सहपऊ क्षेत्र के हनुमान टीला के निकट स्थित एक मंदिर में रह रहे साधु की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 51 वर्षीय दिलीप उर्फ चंदू लाल निवासी नगला सुखराम के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह पिछले कई वर्षों से मंदिर में रहकर पूजा-पाठ करते थे। सोमवार को उनका शव मंदिर परिसर में खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में साधु की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की टीम गठित कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here