सासनी तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अलीगढ़ मंडलायुक्त संगीता सिंह,जिलाधिकारी अतुल वत्स व एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने सुनी फरियादियों की शिकायतें

0
18

 

सासनी:हाथरस जनपद की सासनी तहसील सभागार में जून माह के प्रथम सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में अलीगढ़ मंडलायुक्त संगीता सिंह, जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने संयुक्त रूप से फरियादियों की शिकायतें सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, भूमि विवाद, विकास कार्यों एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकारियों ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायतकर्ताओं को उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।

मंडलायुक्त संगीता सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा में किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाए।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी नीरज शर्मा, क्षेत्राधिकारी सदर हिमांशु माथुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here