पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए एडीजी आगरा जोन एसके भगत ने प्रमुख परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

0
24

 

हाथरस। आगामी 8, 9 और 10 जून को आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार को आगरा ज़ोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) एस.के. भगत हाथरस पहुंचे। उन्होंने परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शहर के प्रमुख परीक्षा केंद्रों बागला डिग्री कॉलेज एवं बागला इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान एडीजी ने केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने पर जोर दिया।

एडीजी एस.के. भगत ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा, अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा, एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह, क्षेत्राधिकारी (सीओ), बागला संस्थान के प्राचार्य महावीर सिंह छोकर सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here