हाथरस।केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए काशीराम कॉलोनी, हाथरस में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महौ के अनुसार, महौ चिकित्सीय टीम द्वारा आयोजित इस शिविर में 72 लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, उपचार तथा दवाएं वितरित की गईं।
शिविर के दौरान 7 महिलाओं की हीमोग्लोबिन जांच की गई। इसके अलावा 7 लोगों की शुगर और रक्तचाप की जांच की गई। वहीं 3 व्यक्तियों की एचआईवी जांच, 3 की हेपेटाइटिस-बी जांच तथा 3 लोगों की सिफिलिस जांच भी की गई।
स्वास्थ्य परीक्षण के अंतर्गत 4 लोगों की मलेरिया जांच और 2 व्यक्तियों की डेंगू जांच भी की गई।
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि ऐसे शिविरों के माध्यम से चिकित्सा सुविधाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें।







