हाथरस।केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान के तहत हाथरस जनपद के विकासखंड मुरसान की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विकासखंड मुरसान की ग्राम पंचायत रायक, नगला लच्छी, सैयनपुर और अर्जुनपुर में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान ग्रामीणों को केंद्र सरकार द्वारा पिछले 12 वर्षों में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, गरीब कल्याण कार्यक्रमों और विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारियों (ग्राम्य विकास) ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना तथा किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जागरूक किया।
अधिकारियों ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान और समग्र विकास के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं। इन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई तथा उनसे अपील की गई कि वे इन योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि पात्र लाभार्थी सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, ग्रामवासियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। जनजागरूकता अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।







