भाकियू (अमर टिकेट)के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ओसी कलेक्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

0
12

 

हाथरस:भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, 24 घंटे चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने तथा जनपद की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया कि हाथरस जिला चिकित्सालय पर मरीजों का अत्यधिक दबाव रहता है, लेकिन पर्याप्त चिकित्सीय सुविधाओं के अभाव में मरीजों को अलीगढ़, आगरा एवं अन्य जनपदों के लिए रेफर किया जाता है। इससे गरीब, किसान और मजदूर वर्ग को आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

संगठन ने ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को भी उठाते हुए पेयजल संकट, खराब हैंडपंप, टूटी सड़कें, जर्जर नालियां, गंदगी से भरे तालाब, जलभराव और संक्रामक बीमारियों के खतरे का उल्लेख किया। ज्ञापन में ग्राम नगला जावर सहित अन्य गांवों में नालियों की सफाई, जल निकासी की व्यवस्था तथा बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई।

भाकियू अमर टिकैत पदाधिकारियों ने प्रशासन से ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कर आम जनता को राहत दिलाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here