कहासुनी के बाद दो पक्षों में हुई मारपीट, एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल

0
19

 

सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव बांधनु में आपसी कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट में एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए, जिन्हें सासनी सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने एक युवती को सीटी स्कैन के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव बांधनु में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। यह कहासुनी कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।

इस मारपीट में गांव के एक ही परिवार के तीन लोग घायल हुए हैं। इनकी पहचान पूजा पुत्री महेंद्र सिंह, नेत्रपाल पुत्र प्यारेलाल और संजय पुत्र बाबूलाल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर घायलों के परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक मारपीट करने वाले लोग वहां से फरार हो चुके थे। परिजन घायल अवस्था में तीनों को लेकर सासनी कोतवाली पहुंचे।

पुलिस ने तत्काल घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सासनी सीएचसी भेजा। वहां डॉक्टरों ने उनका उपचार किया। उपचार के दौरान, एक युवती के सिर में चोट होने के कारण डॉक्टरों ने उसे सीटी स्कैन के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here