नाली निर्माण कार्य बना ग्रामीणों के लिए मुसीबत, ठेकेदार पर ग्रामीणों ने लगाई गंभीर आरोप

0
10

 

जनपद हाथरस के मुरसान ब्लॉक की ग्राम पंचायत कपूरा में चल रहा नाली निर्माण कार्य ग्रामीणों के लिए मुसीबत का कारण बन गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले तीन माह से अधिक समय से निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन अभी तक इसे पूरा नहीं किया गया है।

बताया गया है कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा ठेकेदार के माध्यम से कराए जा रहे इस निर्माण कार्य के दौरान सड़क किनारे खुदाई कर गहरे गड्ढे छोड़ दिए गए हैं। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तथा दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार ठेकेदार से निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने और खुदाई किए गए गड्ढों को भरने की मांग की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं ग्रामीणों ने नाली निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने का भी आरोप लगाया है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से मामले की जांच कराते हुए निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने तथा गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here