हाथरस। गुरुवार की सुबह हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति मृत अवस्था में मिले। सूचना मिलने पर हाथरस जंक्शन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस की जांच के दौरान मृतक की पहचान 58 वर्षीय यादराम पुत्र मावशी राम निवासी गांव मेडूं, थाना हाथरस जंक्शन के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन पोस्टमार्टम गृह पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि यादराम पिछले करीब छह माह से रेलवे स्टेशन के गेट पर जूते-चप्पलों की मरम्मत का कार्य करते थे और वहीं रहते थे।
- फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृत्यु के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।







