आबकारी विभाग की टीम ने देशी शराब व कम्पोजिट दुकानों का किया निरीक्षण

0
12

 

हाथरस।आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेशों के क्रम में तथा संयुक्त आबकारी आयुक्त, आगरा जोन, आगरा एवं उप आबकारी आयुक्त, अलीगढ़ प्रभार के निर्देशों के अनुपालन में, जिला आबकारी अधिकारी हाथरस के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 10 जून 2026 को क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक द्वारा अपनी टीम के साथ जनपद की देशी शराब एवं कंपोजिट शॉप की फुटकर दुकानों का आकस्मिक सघन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दुकानों में उपलब्ध मदिरा स्टॉक का भौतिक सत्यापन कर उसका मिलान किया गया। साथ ही रैंडम आधार पर मदिरा की बोतलों पर अंकित क्यूआर कोड को एक्साइज एप के माध्यम से स्कैन कर उसकी प्रामाणिकता की जांच की गई।

अभियान के दौरान सभी विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि वे पीओएस मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत मदिरा स्कैनिंग सुनिश्चित करते हुए ही बिक्री करें, ताकि मदिरा की पारदर्शी एवं वैध बिक्री सुनिश्चित हो सके।

आबकारी विभाग द्वारा जनपद में अवैध मदिरा की रोकथाम तथा मदिरा बिक्री व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु ऐसे निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। :::

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here