हाथरस। बुधवार को नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने शहर में निर्मित तीन नई सड़कों का लोकार्पण कर उनका शुभारंभ किया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में स्थानीय लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी एवं पूर्व सांसद राजेश दिवाकर का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
नगर पालिका अध्यक्ष ने राज्य वित्त आयोग की निधि से वार्ड संख्या-12 में निर्मित सड़क का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने साकेत कॉलोनी में बनाई गई नई सड़क का लोकार्पण किया। दोनों स्थानों पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका की प्रतिबद्धता दोहराई।
इसके उपरांत मुंशी गजाधर मार्ग पर निर्मित नई इंटरलॉकिंग सड़क का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी एवं पूर्व सांसद राजेश दिवाकर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर सभासद रामजीलाल वर्मा, सभासद अशोक गोला, नन्हे भैया, सुंदरम शर्मा, राघवेंद्र, टेकपाल कुशवाहा, पवन दिवाकर, कृष्णा चौधरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।







