कोडिंगयुक्त कप सिरप का मिला जखीरा जांच में जुटा प्रशासन

0
15

 

राजस्थान में दर्जनभर से अधिक मासूम बच्चों को मौत की नींद सुलाने वाली कोडीनयुक्त कफ सिरप को लेकर देश के कई राज्यो में भूचाल मचा हुआ है, अब इस मामले को लेकर 30 से अधिक एफआईआर दर्ज हो चुकी है और कफ सिरप तस्करी का मुख्य आरोपी फरार है।

इसको लेकर यूपी के हाथरस से सामने आए कोडीनयुक्त कफ सिरप के मामले ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों को अपनी कुर्सियों को छोड़कर भागने पर मजबूर कर दिया, दरअसल शुक्रवार को हाथरस जिले के सिकंदराराऊ तहसील क्षेत्र के श्री स्वामी दीनानाथ वार्ष्णेय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ की पुरानी बिल्डिंग के अंदर कूड़े के ढेर पर कोडीनयुक्त कफ सिरप का जखीरा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई, कूड़े के ढेर पर पड़ी मिली सेकंडों कोडिस्टार एनएफ नाम की कोडीनयुक्त सिरप में से कुछ खाली थी और कुछ भरी हुई हैरानी की बात यह कि इन सभी सिरपो पर 2029 तक कि एक्सपायरिंग डेट थी।

जैसे ही मामले की जानकारी जिलाधिकारी अतुल वत्स को हुई तो उन्होंने तत्काल उपजिलाधिकारी संजय कुमार को मौके पर भेजकर जांच करने के आदेश दिया।

उपजिलाधिकारी सिकंदराराऊ ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर कूड़े के ढेर पर पड़ी हुई कोडीनयुक्त कफ सिरपो को कब्जे में लेने के बाद कस्बे की मेडिकल स्टोरों पर चेकिंग अभियान चलाया गया।

वरहल अभी तक इस पूरे मामले को लेकर यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कूड़े के ढेर पर पड़ी मिली कोडीनयुक्त कफ सिरप को किसके द्वारा वहां फेंका गया था, इसको लेकर पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है तो दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की टीम मेडिकल स्टोरों पर जाकर उनका स्टॉक मिलान कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here