किला गेट बड़ी होली पर परंपरागत तरीके से रखा गया होली का ढ़ाढा

0
51

 

हाथरस।किला गेट बड़ी होली पर बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर परंपरागत विधि-विधान के साथ होली का ढाढ़ा रखा गया। यह आयोजन ब्रज की देहरी हाथरस में सदियों से चली आ रही परंपरा के अनुरूप संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन प्रबंधक श्री रामगोपाल आँधीवाल जी के निर्देशन में तथा डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्री अतुल आँधीवाल एडवोकेट के संयोजन में किया गया।

इस अवसर पर पंडित हरिशंकर शर्मा द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कराया गया, जिसके उपरांत किला गेट बड़ी होली पर होली का ढाढ़ा स्थापित किया गया। बताया गया कि यह परंपरा आँधीवाल परिवार द्वारा पीढ़ी-दर-पीढ़ी निभाई जा रही है, जो आज भी श्रद्धा और आस्था के साथ जारी है।
पूजन-अर्चन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. ओ.पी. शर्मा, संजीव आँधीवाल, राजू आँधीवाल, मनोज आँधीवाल एडवोकेट, धीरज वार्ष्णेय एडवोकेट, आशू आँधीवाल, बाँके बिहारी अपना वाले, सीताराम मिश्रा, दिनेश पंडित, कैलाश चंद्र एडवोकेट सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
किला गेट बड़ी होली को ब्रज की देहरी हाथरस की सबसे बड़ी होली माना जाता है। होलिका दहन के अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पूजा-अर्चना कर इस होली की अग्नि अपने घरों तक ले जाकर होलिका दहन करते हैं। ब्रज क्षेत्र में बसंत पंचमी से ही मंदिरों में होली का उल्लास आरंभ हो जाता है, जो होली पर्व तक निरंतर चलता रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here