निर्माणाधीन हाईवे पर बड़ा हादसा टला, ट्रक के नीचे आने से बाल बाल बच्चा बाइक सवार, हाईवे अथॉरिटी की लापरवाही पर उठे सवाल

0
14

 

सिकंद्राराऊ थाना क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित निर्माणाधीन हाईवे पर सोमवार को बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। हाईवे अथॉरिटी की मसाला मिक्सर मशीन की कथित लापरवाही के चलते बाइक सवार युवक ट्रक के नीचे आ गया, हालांकि युवक बाल-बाल बच गया जबकि उसकी मोटरसाइकिल ट्रक के पिछले पहियों के नीचे दबकर क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार सोनू ठाकुर पुत्र यतेंद्र पाल सिंह निवासी गांव सोना, थाना सकरौली अपनी निजी मोटरसाइकिल से गांव रतनपुर जा रहा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह सिकंद्राराऊ क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित निर्माणाधीन हाईवे के ब्रिज के पास पहुंचा, तभी हाईवे निर्माण कार्य में लगी मसाला मिक्सर मशीन के चालक की लापरवाही से हादसा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक सड़क पर दूसरी ओर गिर गया, जिससे उसकी जान बच गई, लेकिन बाइक ट्रक के पिछले दोनों पहियों के नीचे आ गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और सूचना पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माणाधीन हाईवे पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। उनका कहना है कि इससे पहले भी इस स्थान पर कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है।

लोगों ने हाईवे अथॉरिटी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here