जनगणना कार्य समय से पहले पूरा करने पर एसडीएम सिकंदराराऊ ने दो अध्यापकों को किया सम्मानित

0
27

 

हाथरस।भारत सरकार के निर्देशन में चल रहे जनगणना कार्य के तहत हाथरस जिले में अध्यापकों द्वारा तेजी से कार्य पूरा किया जा रहा है।

इसी क्रम में सोमवार को सिकंदराराऊ उपजिलाधिकारी ने हसायन बीआरसी अंतर्गत कार्यरत अध्यापक विवेक अग्रवाल और विक्रम गुप्ता को समय से पहले जनगणना कार्य पूर्ण करने पर सम्मानित किया।

उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने दोनों शिक्षकों को अपने कार्यालय बुलाकर सम्मानित किया और उनके कार्य की सराहना की। उन्होंने बताया कि दोनों अध्यापकों ने निर्धारित समय से पहले जनगणना कार्य पूरा करते हुए नक्शा तैयार कर पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत की है, जो बेहद सराहनीय है।

सम्मान समारोह के दौरान दोनों अध्यापकों ने मीडिया से बातचीत करते हुए अन्य शिक्षकों से भी अपील की कि जनगणना कार्य को लेकर अनावश्यक तनाव न लें। उन्होंने कहा कि यदि प्रतिदिन नियमित रूप से समय देकर कार्य किया जाए तो इसे समय से पहले भी पूरा किया जा सकता है।

अध्यापकों ने कहा कि कार्य को लेकर घबराने के बजाय लक्ष्य निर्धारित कर योजनाबद्ध तरीके से काम करना चाहिए, जिससे बिना मानसिक दबाव के सफलता प्राप्त की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here