हाथरस में चार परीक्षा केंद्रों पर हुई B.Ed की प्रवेश परीक्षा,

0
6

 

हाथरस में रविवार को चार परीक्षा केंद्रों पर बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई।

परीक्षा में कुल 1,624 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ देखने को मिली। सुरक्षा व्यवस्था के तहत अभ्यर्थियों की गहन जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया।

जनपद में बागला इंटर कॉलेज, बागला डिग्री कॉलेज, सेक्सरिया इंटर कॉलेज एवं सरस्वती इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा और परीक्षा की निगरानी की गई।

परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को सरल और संतुलित बताया। कई परीक्षार्थियों ने कहा कि पेपर अपेक्षाकृत आसान रहा और उनका प्रदर्शन अच्छा हुआ है। उन्हें उम्मीद है कि परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी।

इस दौरान प्रशासनिक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here