संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की हुई मौत,परिजनों ने मेडिकल संचालक पर गलत दवाई देने का लगाया आरोप

0
19

 

हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के कर्बला रोड पर रहने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने मेडिकल संचालक पर गलत दवा देने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मूल रूप से थाना चंदपा क्षेत्र के गांव मोहनपुरा कोटा निवासी 45 वर्षीय सूरजपाल पुत्र नेत्रपाल अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कर्बला रोड स्थित मकान में रहते थे। परिजनों का आरोप है कि पेट दर्द की शिकायत होने पर सूरजपाल ने एक मेडिकल स्टोर से दवा और सिरप लिया था। दवा और सिरप का सेवन करने के कुछ ही समय बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें संभाल पाते, उससे पहले ही उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने मेडिकल संचालक पर गलत दवा देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here