हाथरस पुलिस की बड़ी सफलता,6 घंटे में तीन लापता युवतियों को सकुशल किया बरामद,5 आरोपी गिरफ्तार

0
14

 

जनपद हाथरस के थाना कोतवाली क्षेत्र से 30 मई 2026 को तीन युवतियों के अचानक लापता होने से परिजनों में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों युवतियों की उम्र लगभग 19 से 20 वर्ष है। इनमें से दो युवतियां एक एस्ट्रोलॉजी कॉल सेंटर में कार्यरत थीं और 11 मई से काम पर नहीं जा रही थीं, जिसकी जानकारी उनके परिजनों को भी नहीं थी। बताया गया कि युवतियां घर से कुछ पैसे भी लेकर गई थीं।

रात्रि लगभग 9 बजे यूपी-112 के माध्यम से पुलिस को घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी तथा युवतियों की तलाश के लिए छह विशेष टीमों का गठन किया गया।

पुलिस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस एवं अन्य तकनीकी साधनों की मदद से चलाए गए अभियान के तहत मात्र छह घंटे के भीतर तीनों युवतियों को दिल्ली के द्वारका-नजफगढ़ क्षेत्र स्थित एक होटल से सकुशल बरामद कर लिया गया।

इस कार्रवाई के दौरान युवतियों के साथ मौजूद पांच अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सभी आरोपियों से विस्तृत पूछताछ कर रही है तथा मामले के अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

पुलिस के इस त्वरित एवं सफल ऑपरेशन की सराहना करते हुए संबंधित टीमों को प्रोत्साहन स्वरूप 25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here