
हाथरस। नगर पालिका टीम द्वारा शहर के आगरा रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान फुटपाथ पर लगे ठेले, परचून की दुकानों सहित अन्य अस्थायी अतिक्रमण को हटाकर ध्वस्त किया गया।
सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत घास की मंडी से लेकर आगरा रोड स्थित पुलिस चौकी तक अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान नगर पालिका के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कि जिलाधिकारी अतुल वत्स के निर्देश पर पूरे जनपद में अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हाथरस शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भी यह अभियान जारी है।
उन्होंने बताया कि अतिक्रमण करने वालों को पहले चेतावनी दी जा रही है कि वे स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा जिला प्रशासन द्वारा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा जुर्माना भी वसूला जाएगा।







