कलेक्ट्रेट सभागार में मक्का खरीद को लेकर एडीएम प्रशांत तिवारी ने की बैठक

0
21

 

हाथरस:मक्का उत्पादक किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

हाथरस जनपद में 15 जून से 31 जुलाई 2026 तक न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर मक्का की सरकारी खरीद की जाएगी। इस वर्ष सरकार ने मक्का का एमएसपी 2400 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।

गुरुवार को अपर जिलाधिकारी वित्त और राजस्व प्रशांत तिवारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में विपडन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर मक्का खरीद व्यवस्था को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। जनपद हाथरस को 850 मीट्रिक टन मक्का खरीद का लक्ष्य दिया गया है।

किसानों की सुविधा के लिए जिले की सभी तहसीलों की मंडियों में कुल 7 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिसमें 2 मंडी समिति हाथरस, 2 मंडी समिति सिकंदराराऊ, 2 मंडी समिति सादाबाद, और 1 क्रय केंद्र मंडी समिति सासनी में है जहां किसान अपनी मक्का की फसल को सीधे बेच सकेंगे।

प्रशासन ने सभी क्रय केंद्रों पर रेट लिस्ट प्रदर्शित करने, किसानों के बैठने के लिए छाया की व्यवस्था करने तथा भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने कहा कि खरीद प्रक्रिया के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here