सड़क हादसे में घायल दंपती व उनके बच्चे को एसडीएम सिकंद्राराऊ संजय कुमार ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती

0
13

 

हाथरस। एसडीएम सिकंदराराऊ संजय कुमार की दरियादिली उस समय देखने को मिली, जब उन्होंने सड़क हादसे में घायल पड़े एक दंपति और उनके मासूम बच्चे को देखकर अपनी सरकारी गाड़ी रुकवा दी। एसडीएम स्वयं वाहन से उतरकर घायलों को संभाला और उन्हें अपनी सरकारी गाड़ी में बैठाकर तत्काल जिला अस्पताल की इमरजेंसी भिजवाया।

घटना थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के मथुरा–बरेली नेशनल हाईवे की है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार दंपति जलेसर से जवाहर, इगलास जा रहे थे। इसी दौरान अचानक सामने एक कुत्ता आ गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में पति-पत्नी और उनका मासूम बच्चा घायल हो गया।

सड़क किनारे घायलों को पड़ा देख मौके से गुजर रहे एसडीएम सिकंदराराऊ संजय कुमार ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तुरंत मदद की। उन्होंने घायलों को अपनी सरकारी गाड़ी से जिला अस्पताल भिजवाया और ड्राइवर को निर्देश दिए कि घायलों को तत्काल बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए।

इसके बाद एसडीएम संजय कुमार स्वयं किसी निजी वाहन से जिलाधिकारी की बैठक में शामिल होने के लिए निकल गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here