अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक हुआ घायल,हायर सेंटर किया रेफर

0
11

 

सासनी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना आगरा-अलीगढ़ रोड (NH 93) पर 14 नंबर भट्टा के पास शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे हुई। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, गांव भूरा नगला निवासी वाजिद पुत्र इरसाद खां और हारून पुत्र हबीब खां अपनी बाइक से गांव नगला भूरा से सासनी किसी काम से आ रहे थे। जब वे 14 नंबर भट्टा के पास पहुंचे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद दोनों व्यक्ति सड़क पर गिरकर घायल हो गए और उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना स्थल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को सासनी सीएचसी भेजा। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here