बिजली कटौती से परेशान सैलून संचालक का अनोखा जुगाड़ वायरल, मुंह में एलईडी बल्ब लगाकर कर रहा कटिंग-शेविंग

0
8

 

यूपी के हाथरस में लगातार हो रही बिजली कटौती के बीच एक सेलून संचालक का अनोखा जुगाड़ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

वायरल वीडियो में संचालक अपने मुंह में बैटरी से चलने वाला रिचार्जेबल एलईडी बल्ब लगाकर ग्राहकों की हेयर कटिंग और शेविंग करता दिखाई दे रहा है।

हाथरस शहर के आगरा रोड स्थित भट्टा वाली गली के सन लाइट सैलून का यह वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। सैलून संचालक सूरज का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से हो रही बिजली कटौती के कारण कामकाज प्रभावित हो रहा था, खासकर शाम के समय। ऐसे में काम बंद न हो और रोजी-रोटी चलती रहे, इसके लिए उन्होंने रिचार्जेबल एलईडी बल्ब का यह अनोखा तरीका अपनाया है।

अब यह जुगाड़ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे बिजली व्यवस्था पर तंज के रूप में भी देख रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here