सिकंदराराऊ में माता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती धूमधाम से मनाई, हवन-पूजन में जुटे सैकड़ों श्रद्धालु

0
9

 

सिकंदराराऊ नगर के पंत चौराहे के निकट स्थित कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के नेता एवं पूर्व प्रत्याशी राकेश सिंह बघेल द्वारा माता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर हवन-यज्ञ एवं पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर माता अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में मौजूद लोगों ने माता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया।

मीडिया से बातचीत करते हुए राकेश सिंह बघेल ने कहा कि उन्हें सिकंद्राराऊ में माता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, जिसका श्रेय क्षेत्र की जनता को जाता है।

उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग और समर्थन से ही ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन संभव हो पाता है।

उन्होंने बताया कि आगामी 7 जून को माता अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने नगर एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here