पुलिस विभाग के चार कर्मचारियों को उनकी सेवानिवृत्त होने पर दी गई भावभीनी विदाई

0
18

 

जनपद हाथरस में पुलिस विभाग के चार कर्मचारियों को उनकी सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई।

पुलिस कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में आयोजित एक सादे समारोह में क्षेत्राधिकारी लाइन श्यामवीर सिंह ने सेवानिवृत्त होने वाले चार पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन भी उपस्थित रहे।

सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस बृजमोहन, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस गिर्राज सिंह, मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस रतन कुमार तथा फायरमैन लालाराम शामिल रहे। सभी ने पुलिस विभाग में लंबे समय तक अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए सेवाएं प्रदान कीं।

समारोह के दौरान सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने अपने सेवा काल के अनुभव साझा किए। क्षेत्राधिकारी लाइन श्यामवीर सिंह ने उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी पुलिस परिवार से उनका संबंध बना रहेगा तथा किसी भी समस्या के समाधान के लिए विभाग सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने सभी से स्वयं को स्वस्थ, सक्रिय और प्रसन्न रखने का आग्रह भी किया
कार्यक्रम के अंत में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को माल्यार्पण कर शॉल, रामायण एवं गीता भेंट की गई तथा सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here